पश्चिमी यूक्रेन में हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला, हथियारों से भरा अंडरग्राउंड डिपो तबाह

द न्यूज 15

कीव। यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग को आज 24वां दिन है। दोनों देशों के बीच चल रहे महायुद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। सभी इस उम्मीद में है कि रूस जल्द ही यूक्रेन से अपने सैनिकों की वापसी का आदेश देगा। इस बीच शनिवार को रूस ने माना कि उसके सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन का हथियारों से भरा अंडरग्राउंड स्टेशन तबाह हो गया है। यूक्रेन ने भी दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 112 मामूमों की जान जा चुकी है।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी कि उसने यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों से यूक्रेन के हथियारों से भरा अंडरग्राउंड डिपो तबाह कर दिया है। इस डिपो में मिसाइलों और गोला-बारूद का जखीरा था। रूसी सैनिक इस हमले को बड़ी सफलता के रूप में देख रहे हैं।
मारियूपोल में रूस की मजबूत पकड़ : समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसने “अस्थायी रूप से” आजोव सागर तक पहुंच खो दी है क्योंकि रूसी सेना प्रमुख बंदरगाह मारियूपोल के आसपास अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है।
112 मासूमों का हत्यारा रूस : यूक्रेन ने शनिवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों ने अब तक किए हमले में आम नागरिकों को भी निशाना बनाया है। इस हमले में अब तक यूक्रेन के 112 मासूमों की मौत हो चुकी है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!