एटीएस करेगी गोरखनाथ मंदिर हमले की जांच, टेरर लिंक से नहीं किया है इनकार 

द न्यूज 15  
लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर पीएसी जवानों पर हमले की जांच एटीएस को सौंप दी गई है। इस हमले के पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। उत्तर पुलिस का कहना है कि घटना के आतंकी लिंक से इनकार नहीं कर सकते हैं।
दरअसल इंजनीयरिंग कर चुके मुर्तजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ के बाहर सुरक्षा में तैनात जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले के दौरान मुर्तजा को धार्मिक नारे भी लगाते हुए देखा गया है। हमला करते हुए मुर्तजा मंदिर के अंदर घुसने का भी प्रयास कर रहा था। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि ”एक व्यक्ति  जबरन मंदिर परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया था। एडीजी के अनुसार आरोपी की पहचान अहमद मुर्तजा अब्बासी के रूप में हुई है। यह व्यक्ति गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
एडीजी ने बताया है कि केस को एटीएस को भेज दिया है। उनका कहना है कि वे लोग इस वारदात को टेरर एंगल से इनकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा का कहना है कि  आरोपी  धार्मिक नारा लगाते हुए जबरन गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा था।  लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उनका कहना है कि इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है।

Related Posts

शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

Continue reading
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार