Atal Pension Yojana (APY): अटल पेंशन योजना, जानिए योजना कया है और क्या है इसके लाभ

भारत की जनता, विशेषकर असंगठित क्षेत्र के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने साल 2015 में Atal Pension Yojana (APY) लागू की थी। इस योजना के अंतर्गत, 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन दी जाती है । हालांकि पेंशन की राशि लाभार्थियों के द्वारा किए गए निवेश और उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती है। तो क्या आप भी हो सकते हैं इस योजना के लाभार्थी, आइए जानते हैं, अटल पेंशन योजना(APY) से जुड़ी सभी ज़रुरी बातें ।

अटल पेंशन योजना (APY) क्या है

भारत के कामकाजी ग़रीबों की वृद्धावस्था आय सुरक्षा और उन्हें बचत करने के लिए प्रोत्साहित और सक्षम बनाने के लिए, केंद्र सरकार लाई है अटल पेंशन योजना (APY) । इस योजना को सरकार ने 1 जून, 2015 को देस में लागू किया था । योजना के तहत 18 से 40 साल के लोगों को कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद, जब लाभार्थी 60 साल की आयु के हो जाएंगे, उसके बाद उनको पेंशन मिलना शुरु होगा । इस योजना के तहत आप कम पैसे जमा करके हर महीने पेंशन के हकदार हो सकते हैं। इस योजना के लाभार्थी हर माह 1000 रुपये से 5000 रुपये तक पेंशन पा सकते हैं ।

Atal Pension Yojna (APY) beneficiary

APY के लिए कितना देना होगा योगदान

अगर आपकी आयु 18 साल है तो 5000 रुपये पेंशन के लिए monthly 210 रुपये योगदान देना होगा, वहीं अगर आपकी आयु 30 साल है तो 577 रुपये monthly अंशदान करना होगा।

अटल पेंशन योजना के लाभ

1. APY योजना का लाभ सबसे अधिक असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है । जब लाभार्थी 60 साल की आयु के हो जाएंगे तब हर महीने वो पेंशन पाने के हकदार होंगे ।

2. जब लाभार्थी की असामयिक मृत्यु हो जाएगी, तो उनके परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा ।

3. लाभार्थी या उसकी/उसका पत्नी/पति दोनों की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को पूरी पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।

4. ठीक जैसे पीएफ खाते में सरकार अपनी ओर से अंशदान देती है, वैसे ही इस पेंशन योजना में भी सरकार अंशदान देगी।

Atal Pension Yojna beneficiary

अटल पेंशन योजना( APY) योग्यता (Eligibility)

1. अटल पेंशन योजना 18-40 वर्ष की आयु के बीच के भारत के सभी नागरिकों को लिए है ।

2. इस योजना के लिए आपका बैंक में खाता होना जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक हो ।

3. अटल पेंशन योजना के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2022 से कोई भी नागरिक जो आयकर क़ानून के अनुसार आयकरदाता है या रहा है, वो अटल पेंशन योजना में शामिल होने के योग्य नहीं होगा । इसके तहत, 1 अक्‍टूबर को या उसके बाद अगर कोइ व्यक्ति स्‍कीम में शामिल हुआ हो और नया नियम लागू होने की तारीख या फिर उससे पहले आयकर दाता पाया जाता है, तो तुरंत उसका खाता बंद होगा और उस समय तक जमा पेंशन अमाउंट को सरकार द्वारा वापस कर दिया जाएगा।

सरकारी आंकड़ो के मुताबिक, 24 जनवरी 2022 तक अटल पेंशन योजना(APY) के लाभार्थियों की संख्या 71 लाख से अधिक हो गई। एसी ही और सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप बने रहिए The News 15 के साथ ।

 

Related Posts

Shubhakaran’s death in farmers’ movement : परिजनों को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ का मुआवजा ,हरियाणा सरकार क्या देगी ?

पिछले काफी दिनों से चल रहे किसान आंदोलन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस