राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि : नीतीश

 सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

दीपक कुमार तिवारी

पटना । पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पाटलिपुत्रा पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं सहित अन्य लोगों ने दिल्ली के ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।पीएम मोदी ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें अनगिनत लोग याद करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन यह सुनिश्चित करने में लगा दिया कि हमारे साथी नागरिक बेहतर जीवन जी सकें। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हम देश के लिए उनके सपने को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी