सहायक टैक्स दरोगा प्रमोद और निम्नवर्गीय लिपिक रवि निलंबित

प्रपत्र ‘क’ भरने के बाद निलंबित कर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

आउटसोर्सिंग द्वारा सफाई कर्मियों के बकाये मानदेय का शीघ्र होगा भुगतान

 राजगीर। नगर परिषद, राजगीर के सहायक टैक्स दरोगा सह लेखापाल प्रमोद कुमार और निम्न वर्गीय लिपिक रवि कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए प्रपत्र ‘क’ गठित करने की करवाई की जा रही है। सहायक समाहर्ता सह कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री दिव्या शक्ति द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों निलंबित कर्मियों के खिलाफ राजगीर थाने में धोखाघड़ी एवं फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पहले ही प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि निलंबित कर्मी प्रमोद कुमार जिस सर्टिफिकेट पर वर्तमान समय में नौकरी कर रहे हैं, उसकी जांच अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा की जायेगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों को तीन-चार दिन में बकाये मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई का कार्य किया जाता है। उनके संज्ञान में बात आई है कि शहर के सफाई कर्मियों को दो-तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उनके संज्ञान में बात आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उनके द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को अविलंब मानदेय भुगतान करने का आदेश आउटसोर्सिंग को दिया गया है। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट में ही करार है कि नगर परिषद द्वारा भुगतान में कतिपय कारणों से विलंब होने पर भी महीने के पहले सप्ताह में हर हाल में कर्मियों को आउटसोर्सिंग द्वारा मानदेय भुगतान किया जायेगा।

— वार्ड बार नगर के स्ट्रीट लाइटों को किया जा रहा दुरुस्त

नगर परिषद क्षेत्र के बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत कर जलाने की कार्रवाई अभियान चलाकर की जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री दिव्या शक्ति ने बताया कि नगर के वैसे सभी स्ट्रीट लाइट जो कतिपय कारणों से बन्द है उसे वार्ड बार कर्मियों द्वारा मरम्मत कर जलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड पार्षदों से इस संबंध में फीडबैक लिया जाता है। इसके लिए एक एप और ग्रुप भी बनाया गया है। जिस वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहे हैं, वहां के वार्ड पार्षद अथवा नागरिक द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर उसे जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर परिषद के सभी वार्डों के सभी स्ट्रीट लाइट शाम ढ़लते ही रोशनी बिखेरने लगे। किसी भी सड़क और गली के नागरिकों और यात्रियों को अंधेरे का सामना करना नहीं पड़े।

  • Related Posts

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

    Continue reading
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    ग्वालियर। मुरैना और धौलपुर जिलों में किसानों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत