Assembly Election Results 2023 : विधायक का चुनाव जीतने वाले बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा, क्या कैबिनेट मंत्री रहेंगे नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल?

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सहित कई सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसदों ने जीत दर्ज की। इन सांसदों में से 10 ने बुधवार (6 दिसंबर) को अपनी संसदीय सदस्यता के पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि दो सांसद बाद में इस्तीफा देंगे।

मीडिया रिपो्र्ट के मुताबिक दो सांसद बालक नाथ और रेणुका सिंह ने अभी अपने सांसद के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह जल्द ही इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, रेणुका सिंह और प्रहलाद पटेल भी शामिल हैं, जो कि केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से जीत कर आए सभी सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

क्या केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे सांसद?

ऐसे में सवाल है कि जिन केंद्रीय मंत्रियों ने संसद के पद से इस्तीफा क्या वे केंद्रीय मंत्री के पद पर बने रहेंगे? गौरतलब है कि लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद तीनों केंद्रीय मंत्रियों को मंत्री पद से भी इस्तीफा देना होगा। इनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय कैबिनेट में 3 मंत्री कम हो जाएंगे।

इस बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से विधायक का चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि वह जल्द ही कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “मैं जल्द ही कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा’ वह लोकसभा से भी इस्तीफा दे चुके हैं।

चुनाव जीतने वाले सांसद

बता दें मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने वाले सांसदों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तमोर, प्रहलाद पटेल, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक और राकेश सिंह का नाम शामिल हैं, वहीं,राजस्थान से सांसद राज्यवर्धन राठौर, दीया कुमारी, बालक नाथ और एक राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने चुनाव जीता.  इसके अलावा छत्तीसगढ़ से दो सांसद अरुण साव और गोमती साई ने इस्तीफा दिया है।

कहां-कहां से जीते थे सांसद?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण से, सांसद दीया कुमारी को राजसमंद से, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर सीट से और सांसद बाबा बालक नाथ अलवर सीट से चुनाव जीता।

वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, गाडरवाड़ा सीट से सांसद उदय प्रताप सिंह, सीधी सीट से सांसद रीती पाठक, जबलपुर पश्चिम सीट से सांसद राकेश सिंह ने बाजी मारी।

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ की भरतपुर-सोनहत सीट से, सांसद अरुणा साव ने लोरमी सीट से, सांसद गोमती साई मे पत्थलगांव सीट से जीत हासिल की. ऐसे में इस्तीफा देने के बाद मोदी कैबिनेट में तीन केंद्रीय मंत्री कम हो जाएंगे।

राजस्थान से इस्तीफा देने वाले सांसद

राज्यवर्धन सिंह राठौर
दीया कुमारी
किरोड़ी लाल मीणा
एमपी से इस्तीफा देने वाले सांसद

नरेंद्र सिंह तोमर
प्रहलाद पटेल
राकेश सिंह
उदय प्रताप सिंह
रीति पाठक
छत्तीसगढ़ से इस्तीफा देने वाले सांसद

अरुण साव
गोमती साईं

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी