Site icon Thenews15.in

 आसनसोल नगर निगम का फरमान, गार्बेज टैक्स से व्यवसायी हुए हलकान

संजीत मोदी

आसनसोल नगर निगम के द्वारा छोटे बड़े सभी व्यापारी के लिए गार्बेज टैक्स लागु की है इससे व्यवसायी के उपर अतिरिक्त टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा ।आसनसोल नगर निगम हमेशा व्यवसायी के लिए सहयोग के साथ संबंध स्थापित करना चाहती है लेकिन कभी दाव उल्टा पड़ जाता है गार्बेज टैक्स को लेकर सभी व्यवसायी के मन मे रोष व्याप्त है पहले ट्रेड लाइसेंस के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता था अब गार्बेज टैक्स लगने से अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगी जिससे हम आगामी भविष्य मे बहुत परेशानी होगी ।
आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने बताया कि ईस गार्बेज टैक्स का हम विरोध करते हैं अगर इस टैक्स को वापस नही लिया गया तो सड़क पर उतरकर प्रतिवाद करेंगे, इस गार्बेज टैक्स के विरुद्ध आसनसोल नगर निगम के मेयर, निगम कमिश्नर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस गार्बेज टैक्स को वापस लेने के लिए पत्र भेजा

Exit mobile version