कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने पर अरविंदर सिंह लवली की पहली प्रतिक्रिया 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली  ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।  अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने की वजह भी बताई।

लवली ने कहा, ”हमें बीजेपी के बैनर तले और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का अवसर दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है और इस बात का कोई संशय नहीं है कि बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आने वाले दिनों में बीजेपी का झंडा दिल्ली में भी लहराएगा.”

 

हमें ऐसे वक्त में मौका दिया जब खोए-खोए घूम रहे थे- लवली

 

अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ”हमारे साथियों को उस समय पर अवसर दिया है जब हम खोए-खोए घूम रहे थे। हमको अवसर दिया है कि हम राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य कर सकें. हम आज पांच वरिष्ठ साथी शामिल हुए, लेकिन बहुत लंबा काफिला है जो कि मजबूती के साथ चाहता है कि इस देश में सशक्त सरकार बने। दिल्ली में पिछले 7-8 सालों में जो माहौल बना है उससे छुटकारा दिलाने के लिए हमसे जो योगदान बनेगा वो हम बीजेपी में शामिल होकर करेंगे.”

इस दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ”इन नेताओं का योगदान और इनकी क्षमता हमें पता है। मैं यह आश्वस्त करता हूं कि आपकी सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा और उसका प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। हमारी पार्टी को आप जैसे नेताओं की जरूरत है। आप हमारे परिवार को ज्वाइन कर रहे हैं और मैं आपका स्वागत करता हूं.”

 

AAP के खिलाफ लिया स्टैंड याद रहेगा- हरदीप पुरी

 

पुरी ने आगे कहा, ”पार्टी कई फैसले ले लेती है. लेकिन आपने जब आम आदमी पार्टी का सवाल उठा। आपकी पार्टी (कांग्रेस)  ने आप के साथ दिल्ली की सीटों पर एडजस्टमेंट की, लेकिन आपने मन की आवाज सुनी और हमारे साथ आए. आपने उस मुद्दे पर स्टैड लिया वह सबको याद रहेगा. यह एक गंभीर विषय है. एक पार्टी ने रामलीला मैदान से शुरुआत की थी, जिसने कहा था कि राजनीति में नहीं आएंगे और लेकिन चलते-चलते वे शीशमहल पहुंच गए. हमें दिल्ली की समस्याओं का हल करना होगा. आपके आने से हम मिलकर काम करेंगे.”

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए