गिरफ्तार किया गया पूर्व डकैत, उम्र कैद की सजा काटकर जेल से लौटने के बाद यूपी से लाकर करने लगा था हथियारों की तस्करी

द न्यूज 15 

भिंड। पुलिस ने पूर्व दस्यु कंमोद सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया है। वह यूपी से लाकर एमपी में हथियारों की तस्करी करता था। उसके पास से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। कंमोद सिंह भदौरिया कुछ साल पहले ही जेल से उम्र कैद की सजा काटकर लौटा है।
डकैत राजनारायण गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे पूर्व दस्यु से भिंड पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सभी हथियार को पूर्व दस्यु यूपी से भिंड लेकर आया था और उन्हें बेचने की फिराक में था। भिंड पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक बंदूक और नौ कट्टे समेत 14 कारतूस बरामद किए।
दरअसल, भिंड पुलिस ने पिछले दिनों हथियारों की एक खेप पकड़ी थी। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की एक बड़ी डीलिंग होने वाली है। यह डीलिंग कुंवारी नदी के पास स्थित मल्लगढ़ा पर होने वाली है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर ली।
इस दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में एक बंदूक और बैग लेकर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध बंदूक समेत बैग से 9 कट्टे मिले। इसके साथ ही साथ 14 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पकड़ा गया व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि डकैत राजनारायण गिरोह का पूर्व सक्रिय बदमाश कंमोद सिंह भदौरिया है।
पुलिस ने कंमोद सिंह भदौरिया को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। भिंड एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंमोद सिंह भदौरिया के पास से जो बंदूक मिली है, वह डकैत राजनारायण गिरोह के समय की है। इसके साथ ही एसपी ने जानकारी दी कि कंमोद सिंह भदौरिया हथियारों की खेप उत्तर प्रदेश से लाया था और यहां भिंड में बेचने की फिराक में था। भिंड एसपी ने यह भी बताया कि कंमोद सिंह भदौरिया हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और कुछ साल पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था और उसने हथियारों की तस्करी शुरू कर दी।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?