दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 25 करोड़ से ज्यादा हुए

वाशिंगटन| पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 25 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 50.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 7.24 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की कुल संख्या क्रमश: 250,610,452, 5,048,865 और 7,246,604,164 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 46,487,740 और 754,429 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,355,509 मामलों के साथ दूसरे और ब्राजील 21,880,439 संक्रमणों के साथ तीसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,346,961), रूस (8,651,561), तुर्की (8,233,649), फ्रांस (7,319,526), ईरान (5,987,814), अर्जेंटीना (5,296,781), स्पेन (5,025,639), कोलंबिया (5,015,042), इटली (4,808,047), जर्मनी (4,780,569), इंडोनेशिया (4,247,320), मैक्सिको (3,825,404), यूक्रेन (3,218,967) और पोलैंड (3,104,220) है।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (609,447), भारत (460,791), मैक्सिको (289,674), रूस (242,241), पेरू (200,409), इंडोनेशिया (143,519), यूके (142,236), इटली (132,391), कोलंबिया (127,533), ईरान (127,299), फ्रांस (118,866) और अर्जेंटीना (116,104) शामिल हैं।

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?