अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव : जलाभिषेक को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी

 रुद्राक्ष शिवलिंग पर भी जल अर्पण किया

मोतिहारी। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह के सरकारी पूजन के साथ ही भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। जहां पूरे दिन जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं पूरे अरेराज शहर की सभी सड़कों पर जाम लगा रहा। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखी। मुख्य चौक से मंदिर तक जाने वाले मार्ग, मुख्य चौक से हरदिया चौक और हरदिया चौक से योगियाड काली मंदिर तक के मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। शिक्षण संस्थानों के परिसर में वाहनों के ठहराव के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। वहीं
दूसरी ओर, शहर के मनोकामना सिद्धहनुमान आश्रम में 5 लाख रुद्राक्ष के शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रातः 8 बजे आचार्य डॉक्टर शंभू नाथ सिकरिया के द्वारा श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक कराया गया। वही पताही प्रखंड के अति प्राचीन ठीकर नाथ महादेव जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं भक्तों देखी गई।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश