नगालैंड, असम और मणिपुर में AFSPA के तहत आने वाले क्षेत्रों का दायरा घटाया 

द न्यूज 15

नई दिल्ली। कई साल बाद नगालैंड, असम और मणिपुर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) के तहत अशांत क्षेत्रों को कम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों से काफी समय से AFSPA हटाने की मांग की जा रही थी। दरअसल जब मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए थे तो अफस्पा बड़ा मुद्दा बना था।
अमित शाह ने पूर्वोत्तर के लोगों को दी बधाई : कई साल बाद केंद्र सरकार ने इन राज्यों में अफस्पा के तहत आने वाले क्षेत्रों को घटाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए अमित शाह ने कहा कि यह कदम पूर्वोत्तर में सुरक्षा और विकास के नजरिये से लिया गया है। ट्वीट के माध्यम से अमित शाह ने कहा है कि  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अमित शाह ने बाकायदा पूर्वोत्तर के लोगों को इसके लिए बधाई दी है।
दरअसल गत वर्ष नागालैंड में सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई थी। उस समय अफस्पा हटाने की मांग ने जोर पकड़ा था। उस समय नगा स्टूडेंट फेडरेशन के आह्वान पर हजारों छात्रों ने AFSPA कानून को रद्द करने की मांग आंदोलन के माध्यम से की थी।

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी