एप्पल ने भारत में परीक्षण के आधार पर आईफोन 13 को असेंबल करना शुरू किया

नई दिल्ली| एप्पल ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप आईफोन 13 को असेंबल करना शुरू कर दिया है, क्योंकि टेक दिग्गज देश में अपने टॉप-ऑफ-द-लाइन स्मार्टफोन बनाने/असेंबल करने की तैयारी कर रहा है। उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के अनुरूप, आईफोन 13 को चेन्नई के फॉक्सकॉन प्लांट में ट्रायल के आधार पर असेंबल किया जा रहा है।

फॉक्सकॉन वैश्विक स्तर पर कंपनी की सबसे बड़ी मैन्युफैक्च रिंग पार्टनर है।

सूत्रों ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ आईफोन 13 घरेलू बाजार के साथ-साथ देश से निर्यात के लिए अगले साल की शुरूआत में उपलब्ध होगा।

एप्पल आम तौर पर अपने वैश्विक और घरेलू लॉन्च के तीन-चार महीने के बाद भारत में नए और पर्यावरण के अनुकूल आईफोन्स को असेंबल करना शुरू कर देता है।

एप्पल कथित तौर पर चीन पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने के लिए भारत और वियतनाम में आईफोन्स, आईपैड्स, मैक्स और अन्य उपकरणों के उत्पादन में तेजी ला रहा है।

टेक दिग्गज पहले से ही अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल आईफोन 12 आईफोन 11 और एक्सआर, आईफोन 7 और 6एस के साथ भारत में असेंबल कर रही है।

एप्पल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन्स का निर्माण शुरू किया था।

एप्पल आईफोन 13 सीरीज जिसके लिए 17 सितंबर को भारत में प्री-ऑर्डर शुरू किए गए थे, उन्हें रिकॉर्ड प्रतिक्रिया मिली।

आईफोन 13 ने तीसरी तिमाही में 3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी, और नई लॉन्च की गई श्रृंखला देश में त्योहारी चौथी तिमाही में सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार थी।

मार्केट रिसर्च फर्म साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की अंतर्²ष्टि के अनुसार, एप्पल ने भारत में जुलाई-सितंबर की अवधि तीसरी तिमाही में आईफोन के लिए 150 प्रतिशत की वृद्धि (ऑन-क्वार्टर) दर्ज की, देश में 1.53 मिलियन यूनिट से अधिक की शिपिंग की।

साल-दर-साल मोर्चे पर,आईफोन्स ने 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

पूरे वर्ष के लिए आईफोन्स की भारत में 3.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी होने का अनुमान है।

आईफोन 13 128 जीबी स्टोरेज के लिए 79,900 रुपये, 256 जीबी के लिए 89,900 रुपये और 512 जीबी विकल्प के लिए 1,09,900 रुपये से शुरू होता है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह