अस्पताल में आग लगने से डॉक्टर के अलावा 5 और लोगों की मौत हुई है

झारखंड के धनबाद शहर से बुरी खबर है। धनबाद के एक अस्पताल में भीषण आग लगने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में आग से मरने वालों में दो दो डॉक्टर भी हैं। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया है।
जानकारी के अनुसार आग देर रात लगी, हादसे में मारे गये एक डॉक्टर ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी विकराल थी कि वह सफल न हो सके और आग में झुलस गये। धनबाद के डीएसपी अरविंद कुमार के अनुसार आग अस्पताल के आवासीय कॉम्प्लेक्स में लगी। इस भीषण हादसे में डाक्टर के भतीजे और उनके एक और रिश्तेदार की भी मौत हुई है।
इस दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्मयंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपति डॉ. विकास और डॉ. प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मौत की खबर से मन व्यवथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माआं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

हादसे के वक्त सो रहे थे सभी

लोकल मीडिया के अनुसार धनबाद के अस्पताल में रात करीब १ बजे आग लगी, जिस समय आग लगी सभी लोग सा रहे थे, कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टर परिवार ने बाथरूम के पानी के लिए जरिये आग बुझाने की कोशिश भी लेकिन वह असफल रहे। कहा जा रहा है कि डाक्टर का शव बाथटब से मिला है, वह अपनी जान बचाने के लिए पानी के टब में बैठ गये थे।

  • Related Posts

    सरकारी कवि कहने पर भड़क गईं Anamika Jain Amber, हेटर्स को खूब सुनाई! | Podcast | The News15

    Continue reading
    Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान