मोहम्मद जुबैर पर बोले अनुराग ठाकुर-फैक्टचेकर और नफरत फैलाने वालों में अंतर समझना होगा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को संसद में कहा कि फैक्ट चेकर और उसके नाम पर समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों के बीच के अंतर को समझना जरूरी है। अनुराग ठाकुर आरजेडी सांसद मनोज झा के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। अनुराग ठाकुर ने संसद में गुरुवार को कहा कि कौन समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास करती है। यदि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होती है तो फिर कानून अपने मुताबिक काम करेगा। मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए मनोज खा ने पूछा था कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों से निपटने के लिए क्या प्रक्रिया है।
आल्ट न्यूज के फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को ही जमानत मिली थी। उन्हें यूपी में दर्ज ६ एफआईआर में सुप्रीम कोर्ट न राहत देते हुए अंतरिम बेल का आदेश दिया था। इसके बाद वह कल शाम को जेल से बाहर आये थे। मनोज झा ने कहा था कि मैं कहना चाहूंगा कि जिन लोगों के भाषणों के चलते समाज में वैमनस्यता फैलती है, उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। लेकिन फैक्ट चेकर्स के खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। जैसा कि हमने पिछले दिनों देखा है। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखबारों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज होने पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से फैसला लिया जाता है। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं आईटी मिनिस्ट्री की ओर से प्रसारित कांन्टेट पर कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन 9 अगस्‍त की क्रांति की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी