Site icon Thenews15.in

पीडीए की एकजुटता से अम्बेडकर विरोधी ताकत कमजोर : सत्येन्द्र पाल

शाहपुर (मु.नगर)  |  बुढ़ाना विधान सभा के ग्राम उमरपुर में समाजवादी पार्टी ने पी.डी.ए को लेकर जनसंपर्क कर विशाल पंचायत आयोजित की गयी| पंचायत की अध्यक्षता मदनपाल  ने और संचालन शहम्बर कश्यप ने किया|

 

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया|  सपा नेता सत्येन्द्र पाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए की एकजुटता से बौखला गयी है| वर्तमान सरकार में पीडीए वर्ग ही पीड़ित है| सरकार  एक सोची समझी चाल के तहत सरकारी विद्यालयों को मर्जर के नाम पर बंद करने की साजिश कर रही है जिससे गरीब और वंचित वर्ग शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित रह सके | मकसद साफ़ है ना गरीब पढ़ेगा और ना अपने हक के लिए सरकार से सवाल कर पायेगा | यही नहीं वर्तमान सरकार की तमाम नीतियाँ आज समाज में वैमनस्य पैदा कर रही है|
हम सब को मिलकर इस तानाशाह सरकार को हटाना होगा और ये तभी संभव है जब आप और हम मिलकर पीडीए को मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे, क्योंकि आज पिछड़ा दलित अल्पसंख़्यक की एकजुटता अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक परिवार बनकर कार्य कर रही है ओर बाबा भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत को बढ़ा रही है इसी ताकत को देखते हुवे अम्बेडकर विरोधी ताकत कमजोर हो रही है, सपा के जिला सचिव अनेस निर्वाल ने कहा की सतेंद्र पाल द्वारा शिक्षा जगत, गरीब की मद्दत, एवं आप प्रेम भाव द्वारा कार्य किया जा रहा है जो बाबा साहब के सिद्धांतो की देंन है, जिसको लखनऊ विधान सभा तक ले जाने का कार्य करेंगे, पंचायत के मुख्य अतिथि अकरम खान ने कहा की
बुढाना विधान सभा की टीम इस बार प्रेम मोहब्बत के साथ साथ हर गांव में हर घर जाकर बाबा साहब के मिशन को समाजवादी साथियों के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है!पंचायत आयोजन में  विधान सभा अध्यक्ष अकरम खां , जिला सचिव अनेश निरवाल, इक़बाल कुरैशी, जुल्फिकार कुरैशी, डॉ सलीम, सूरजपाल , सरफराज खान, आदिल राणा, मेशु अंसारी, जितेन्द्र कश्यप, यामीन राणा, मांगेराम,ऋषि पाल कश्यप, सचिन जाटव, कुलदीप जाटव, राजीव कुमार, पप्पन कश्यप, नरेन्द्र, सोनू कश्यप, विनोद, संजीव पाल, राजीव पाल, कल्लू, विरपाल, जाकिर राणा, पप्पू, मुन्ना प्रधान,योगेश कुमार, पुष्पेंद्र बलियान, अमरजीत उपाध्याय, अंकित जोगी, ऋतिक जोगी, रिजवान, फिरदोस, रमेश पाल, मो. हम्माद,अतहर हसन, आदि का विशेष सहयोग रहा!!
Exit mobile version