अन्ना हजारे ने फिर उद्धव सरकार को याद दिलाया, सुपरमार्केट और स्टोर में शराब बिक्री को लेकर जल्द ही होगा आंदोलन

द न्यूज़ 15
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को एक बार फिर से चिट्ठी लिख कर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने याद दिलाया, कि हाल ही में सरकार ने सुपरमार्केट और वॉक-इन-शॉप में शराब बेचने का फैसला लिया है उसके खिलाफ वो भूख हड़ताल करेंगे। अन्ना हजारे ने कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ 3 फरवरी को पहला खत लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।
अन्ना ने कहा, ‘मैं राज्य सरकार को रिमाइंडर लेटर भेज रहा हूं। राज्य सरकार ने हाल ही में सुपरमार्केट्स और ग्रॉसरी शॉप में शराब बेचने का फैसला किया है। यह फैसला आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक है।’ उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले के खिलाफ मैंने अनिश्चितकाली समय तक भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। मैंने इसके संबंध में सीएम और डिप्टी सीएम को खत लिखा था। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार ने सुपरमार्केट और दुकानों को शराब (wine) बेचने की अनुमति देने की नीति को मंजूरी दे दी थी। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि सुपरमार्केट और स्टोर जिनका क्षेत्रफल 1,000 वर्ग फुट या उससे अधिक है, उन्हें अपने परिसर में एक स्टाल के माध्यम से शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि उनके इस फैसले से शराब उत्पादकों के साथ-साथ किसानों को भी फायदा होगा। सरकार का उद्देश्य इस कदम से राजस्व को बढ़ावा देना भी है। सरकार के इस निर्णय के बाद, शराब सुपरमार्केट, जनरल स्टोर और वॉक-इन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। शराब केवल उन्हीं जगहों पर बिकेगी जो न्यूनतम क्षेत्र मानदंडों को पूरा करते हैं।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?