कंगना के बयानों से नाराज किसानों ने बीच रास्ते अभिनेत्री की कार रोककर माफी मांगने को कहा

चंडीगढ़, अभिनेत्री कंगना रनौत की कार को शुक्रवार को पंजाब के कीरतपुर साहिब कस्बे में विरोध कर रहे किसानों ने रोक दिया और महिला किसानों के खिलाफ टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की। घटना चंडीगढ़ ऊना हाईवे पर बुंगा साहिब गुरुद्वारे के पास हुई। वह मुंबई के लिए फ्लाइट में सवार होने के लिए मनाली से चंडीगढ़ जा रही थीं।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि किसान अपने संगठन के झंडे लिए हुए हैं और उन्होंने उनकी मर्सिडीज कार को घेर लिया है और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने के लिए समझाते हुए पुलिसकर्मी भी वहां दिख रहे हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। जैसे ही पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं। ये मुझे गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सिक्योरिटी होने के बाद भी मेरे साथ यह सब हो रहा है। इतनी सारी पुलिस होने के बावजूद मुझे रोका गया है।”

उन्होंने कहा, “इस देश में मेरे साथ सरेआम मॉब लिंचिंग हो रही है। अगर मेरे पास सुरक्षा नहीं होती तो क्या होता? स्थिति अविश्वसनीय है। अगर यहां पुलिस न हो तो खुलेआम लिंचिंग हो। धिक्कार है इन लोगों पर!”

एक अन्य वीडियो में, कंगना भीड़ में से एक महिला के साथ बातचीत करते हुए और उसका हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं और वहां से निकल गई हूं। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ को धन्यवाद।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सरकार द्वारा लाए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को खत्म करने की घोषणा के बाद कंगना निराश हैं।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी