विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया धरना प्रदर्शन

 सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 जताया आक्रोश

मुजफ्फरपुर/बंदरा । आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई एवं सांगठनिक एकता को प्रदर्शित की गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सेविका संघ द्वारा पत्राचार किया गया, किंतु विभाग के द्वारा कोई सार्थक समाधान नहीं किया गया है। विभागीय मोबाइल काफी पुराना हो चुका है जो काम नहीं करता है। पूर्णतः खराब है, साथ हीं शत प्रतिशत लाभुकों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। जिसके कारण से सेविकाओं को पदाधिकारी के द्वारा काफी प्रताड़ित किया जाता है। उत्पन्न समस्याओं के निदान एवं नई 5G मोबाइल सेट रिचार्ज राशि देने की मांग की जा रही थी। बैठक का नेतृत्व मंजुला कुमारी के द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान जासुषा कुमारी,मंजुला कुमारी, गीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, पुष्पा कुमारी, बिंदु कुमारी, किरण कुमारी, इंदु कुमारी, शारद शकुंतल, शीला कुमारी, अंजू कुमारी, ललिता कुमारी, पिंकी कुमारी, मिथलेश देवी, मीना कुमारी,रेखा कुमारी, रीना कुमारी आदि भी थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे