‘जिद्दी दिल- माने ना’ में कुंदन के किरदार में नजर आएंगे अंगद हसीजा

मुंबई| ‘सपना बाबुल का..बिदाई’ के अभिनेता अंगद हसीजा डेली सोप ‘जिद्दी दिल- माने ना’ में नजर आएंगे। वह इसमें कुंदन का किरदार निभाएंगे और उनकी एंट्री उनकी मंगेतर संजना (दिलजोत छाबड़ा) के जीवन में कई मोड़ लेकर आएगी।

अंगद ने कहा कि “मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे इसमें मजा आ रहा है। सेट पर माहौल बहुत अच्छा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे ऐसा अवसर मिला है। मुझे हमेशा नए किरदारों के रोल से नए कौशल सीखने में मदद मिली है और यह भूमिका मुझे पसंद है।”

‘जिद्दी दिल- माने ना’ की कहानी पराक्रम स्पेशल एक्शन फोर्स के कैडेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले एपिसोड के दौरान दिखाया गया था कि कैसे संजना (दिलजोत छाबड़ा) और सिड (कुणाल करण कपूर) करीब आ गए हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं। अब संजना के मंगेतर कुंदन की एंट्री से संजना के सामने मुश्किल खड़ी होगी कि सिड और उनकी दोस्ती को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

अंगद ने आगे कहा, “मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि एक कलाकार के रूप में इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

‘जिद्दी दिल- माने ना’ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?