अनंत सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

पटना। बिहार में बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस बयान पर गुरुवार को पलटवार किया जिसमें उन्होंने राज्य की नीतीश कुमार की सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता घोटाले में जेल गए हैं, तेजस्वी ने घोटाला किया है। बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है कि किसके पिता कितने दिन जेल में रहकर आए हैं।
पटना के सिविल कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे अनन्त सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि उनके पिता भ्रष्टाचार में जेल गए हैं, कोई दूसरा आदमी थोड़े ही गया है। हाल ही में जेल से बाहर आए सिंह ने कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति में रहेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात कही। सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक वही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और किसी दूसरे की कुछ नहीं चलेगी।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर दिए गए बयान पर पूर्व विधायक ने कहा कि उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह के लोग बेकार की बातें किया करते है, मुझे यह सब नहीं सुनना है, जिसे सुनना है सुनें। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजद को अगले विधानसभा चुनाव में सात से आठ सीटें ही आएंगी।
बता दें कि पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह 2025 के चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। बाहुबली नेता 16 अगस्त को जेल से रिहा हुए हैं।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?