एक शाम RTI कार्यकर्ता देवकी नंदन शर्मा की शहादत के नाम !

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले RTI कार्यकर्ता देवकी नंदन शर्मा के शहादत दिवस पर दिनांक-12 जून 25 की शाम 7:30 बजे एक ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से कई rti कार्यकर्ता शामिल हुए| मीटिंग की शुरुआत देवकी नंदन शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट के मौन के साथ हुयी| मीटिंग का संचालन कर रहे केएम भाई ने देवकी नंदन शर्मा के बारे में बताते हुए, उनके मामले को सभी के सामने रखा| इस अवसर पर देवकी नंदन शर्मा जी के भाई जितेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे है| उन्होंने अपने भाई के संघर्षों के बारे में सभी को बताया और कहा कि उनके भाई ने अपना सारा जीवन समाज की भलाई के लिए लगा दिया| हमेशा सत्य एवं न्याय की वकालत की| पर लोगों का सहयोग न मिलने की वजह से उनकी लड़ाई अधूरी रह गयी है जिसे हम सभी को मिल कर पूरा करना है|

 

मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में पीपुल्स राइट टू इनफार्मेशन के राष्ट्रीय अभियान(NCPRI) की सह संयोजक अंजली भारद्वाज ने कहा कि देवकी नंदन शर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनकी लड़ाई को अंजाम तक ले जाएँ| उनके दारा उठाये गए मामलों पर न्याय दिलाये| जिसके लिए हम निम्न प्रयास कर सकते हैं|

1. हमें उनके द्वारा तैयार किये गए सभी दस्तावेजों को संकलित कर राष्ट्रीय मंच पर उठाना चाहिए| जिसके लिए NCPRI की मदद ली जा सकती है|

2. हमें उनके द्वारा उठाये गए भ्रष्टाचार के मामलों पर कोर्ट में एक रिट दाखिल की जा सकती है| जिसके लिए भी NCPRI की टीम मदद कर सकती है|

3. इसके साथ ही हम सभी को विसल ब्लोअर एक्ट 2014 को लागू करवाने के लिए आंदोलन करना चाहिए| मीटिंग में मौजूद सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पांडेय जी ने कहा कि हमारी टीम ने देवकी नंदन शर्मा जी के गाँव जाकर पूरे मामले की तहकीकात कर एक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तैयार की थी जिसे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के सामने पेश भी किया गया था| पर यह बड़ा ही शर्मनाक है कि उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| जबकि प्रमुख सचिव ने कार्यवाही का भरोसा दिया था| लगता है इस सरकार में न्याय की उम्मीद करना बेईमानी है इसलिए हमें इस मुद्दे को एक जन आन्दोलन का रूप देना होगा| जिसकी शुरुआत हम देवकी नंदन शर्मा जी के गाँव से जिलाधिकारी कार्यालय मथुरा तक एक पदयात्रा के जरिये कर सकते हैं| इससे हमें दो फायदे होंगे, पहला हम इस पूरे मामले को जनता के बीच रख सकेगें और दूसरा इससे प्रशासन पर दबाव भी बनेगा| इसलिए हम सभी को इस पदयात्रा से जुड़ना चाहिए| मीटिंग में rti कार्यकर्ता मुन्ना लाल शुक्ला, राधे शंकर शर्मा, जितेन्द्र पासवान, मेघराज श्याम, अनिल मिश्र, अमित मौर्या, पवन कुमार, सौरभ, राकेश, मुकेश, मनोज, विनोद, दिनेश शामिल रहे |

  • Related Posts

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    किसान नेता ने कहा – राकेश रफीक ने वंचित…

    Continue reading
    जनांदोलनों की राष्ट्रीय बैठक ने दी राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि

    मार्क्स, गांधी और जे पी के विचारों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद