देश और प्रदेश में अराजकता का  माहौल : दिनेश चंद्र दिवाकर 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की ईवीएम का विरोध करने की अपील 

द न्यूज 15

लखनऊ। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश स चंद्र दिवाकर ने कहा है कि जब लोग बिना क्षेत्र में गये चुनाव जीत जाएंगे और लगातर मेहनत करके अगर कोई व्यक्ति  हार जाएगा तो समझ लेना कि कहीं न कहीं कुछ गलत तो हो ही रहा है। उन्होंने कहा कि एटा में जिस तरह से भाजपा के गुंडों ने राजवीर सिंह जी के हाथ से एमएलसी के नामांकन पर्चे छीन लिए गए फर्रुखाबाद में हरीश यादव के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए ये सब दर्शाता है कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि राष्ट्रवाद की बात करने वाले ये लोग देश में तानाशाह की पाठशाला चला रहे हैं। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही राष्ट्रवाद है? क्या बाबा भीमराव अंबेडकर का संविधान जिंदा है ? क्या आज़ादी दिलाकर चले गए लोगों का सपना आज होने वाली घटनाओं का आकलन था? उन्होंने कहा कि बड़े बड़े पोस्टर पर लिखी गयी मोटी मोटी लाइन सबका साथ सबका विकाश  इनके गवाह में आज भी इनके चाल और चरित्र को चरितार्थ कर रहे है।क्या इस देश मे विपक्ष नही रह सकता? क्या इस देश मे आपके शिवा कोई दूसरा चुनाव नही लड़ सकता ? ये सब अगर हो रहा है तो मात्र ईवीएम की देन है। जब व्यक्ति संघर्ष करके आगे जाता है तो उसको दूसरे का भी संघर्ष मह्सूस होता है लेकिन वाह रे ईवीएम आपने तो लोकतंत्र खत्म कर दिया। भरोशा एकदम लोगों का उठ चुका। जिसकी भीड़ 2000 थी ओ सरकार बना रहे हैं।  जिसकी भीड़ 20000 थी वह विपक्ष में बैठ रहा है वाह रे ईवीएम! आखिर ईवीएम इतनी सही तो इसके उत्पादक देश इससे क्यों नही अपने देशों में वोटिंग करा रहे है। उन्होंने लोगों से इवीएम का विरोध करने की अपील की है।

Related Posts

द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

Continue reading
आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया