अमृत उद्यान हुआ मुगल गार्डन का नाम

मुगल गार्डन का नाम बदल कर अमृत उद्यान रख दिया गया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को राष्ट्र भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया है। दरअसल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव की थीम को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रखा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिप्टी प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन उद्यान को अमृत उद्यान का नाम दिया है। अमृत उद्यान का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा और 31 मार्च तक यह उद्यान दो महीने तक खुला रहेगा।
हालांकि राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दोनों नामों का उल्लेख है। मुगल गार्डन और अमृत उद्यान। वेबसाइट का कहना है कि 15  एकड़ में फैले अमृत उद्यान को अक्सर राष्ट्रपति महल की आत्मा के रूप में चित्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। यहां पर ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक मिलती है। इसे बनाने के लिए एडविन लुटियंस ने पहले देश दुनिया के उद्यानों की स्टडी की थी। इस उद्यान में पौधरोपण में करीब एक साल का वक्त लगा था।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी