Ayodhya Ram Mandir के पास Amitabh Bachchan ने कितने करोड़ की Property खरीदी ?

इस समय हर तरफ राम मंदिर की धूम है।  हर कोई रामलला का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।  आम जनता से लेकर बड़े-बड़े से बड़ा स्टार हो या मंत्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहता है।  ऐसे में सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने रामनगरी में एक जमीन खरीद ली है।  जी हां बिग बी जल्द ही अयोध्या में अपना घर बनवाने वाले हैं।  इसके लिए एक्टर ने अभिनंदन Lodha ग्रुप के जरिए वहां पर जमीन खरीदी है।  बता दें अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में सेवन स्टार टाउनशिप विकसित कर रहा है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या में घर बनवाने के लिए प्लॉट खरीदा है। प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए है। जबकि इसका दायरा 10 हजार वर्ग फुट है। अमिताभ बच्चन ने इसे मुंबई स्थित Developer The House of Abhinandan Lodha (HoABL) से 7-STAR वाले Enclave, THE सरयू में खरीदा है। कंपनी के अध्यक्ष ने इसे मील का पत्थर करार दिया है। हालांकि उन्होंने जमीन का सौदा कितने में हुआ है, इस पर कोई बात नहीं है। अमिताभ द सरयू एन्क्लेव में प्लॉट खरीदने वाले पहले शख्स हैं। सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है।
अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मैं अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में घर बनाने के लिए Excited हूं। अयोध्या एक ऐसा शहर है, जो मेरे दिल में एक special place रखता है। अयोध्या की Eternal spirituality और cultural richness ने geographical boundaries से परे एक emotional connection बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक यात्रा की शुरुआत है, जहां परंपरा और आधुनिकता मूल रूप से सह-अस्तित्व में हैं।

वही आपको बता दे अयोध्या में आने वाली 22 जनवरी को भगवन श्री राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. जिसमे , रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी, माधुरी दिक्षित, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, धनुष, मोहनलाल, ऋषभ शेट्टी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, प्रभास, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया जैसे बड़े सितारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे.

2019 के बाद से आसमान छू रहे जमीन के दाम

2019 में सुप्रीम कोर्ट से बाबरी मस्जिद-श्रीराम जन्मभूमि विवाद सुलझने के बाद अयोध्या में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। अक्टूबर 2023 में एक आकलन में Anarock Group के chairman अनुज पुरी ने कहा कि फैसले के तुरंत बाद शहर में संपत्ति की कीमतें लगभग 25-30% बढ़ गईं। अयोध्या के बाहरी इलाके में जमीन की औसत कीमतें 1,500 रुपए प्रति वर्गफुट से 3,000 रुपए प्रति वर्गफुट तक बढ़ गई हैं। जबकि शहर में कीमतें 4,000 रुपए प्रति वर्गफुट से 6,000 रुपए प्रति वर्गफुट तक बढ़ गई।

  • Related Posts

    निजी अस्पताल सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा दें : योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    राजेश बैरागी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    Continue reading
    भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!