UP में करोड़पति उम्मीदवारों की जीत के बीच सफाईकर्मी भी बना विधायक, BJP ने दिया था टिकट

 द न्यूज 15

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ बड़ी संख्या में करोड़पति उम्मीदवार जीतकर सदन में पहुंचे हैं तो एक सफाई कर्मचारी ने जीत हासिल की है। संत कबीर नगर जिले की धनघटा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गणेश चंद्र चौहान ने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों से हराया। चौहान को कुल 83,241 यानि 38.5 फीसदी वोट मिले।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी के विजेता प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी और मतदाताओं ने संदेश दिया है कि एक आम कार्यकर्ता भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वह गाड़ियों में रिक्शा चलाने वालों के लिए पूड़ी-सब्जी लाते थे।
गणेश ने कहा, ”संत कबीर नगर में बिहार के बहुत से लोग रहते हैं। जब मुझे टिकट मिला तो लोोग मुझसे मिलने आए। वे भावुक थे। जिस दिन मैं जीता रिक्शावाले आए और मुझे गले लगा लिया।” पीएम मोदी की ओर से सफाई कर्मचारियों को मिले सम्मान का जिक्र करते हुए वह कहते हैं, ”पीएम ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोए और यह संदेश दिया कि सफाई कर्मचारी नीच नहीं हैं।”
सफाई कर्मचारी से विधायक तक का सफर तय करने वाले गणेश कहते हैं, ”यदि वे (सफाईकर्मी) समाज की गंदगी साफ कर रहे हैं तो यह दिखाता है कि वे निश्चित तौर पर महान हैं।” बीजेपी ने यूपी में 255 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह कुल 273 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि योगी होली बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?