बमबारी के बीच बहादुरी, बुद्धि बल से बचाए 20 हजार भारतीय

द न्यूज 15

नई दिल्ली।आपको ‘एयरलिफ्ट’ फिल्म याद ही होगी। इसमें युद्ध का सामना कर रहे कुवैत से हजारों भारतीयों को बचाकर स्वदेश लाया गया था। कुछ इसी तरह युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन से 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक बचाए गए हैं। लोगों की चुनौतियां और बचाव दल का साहस इस फिल्म से कई गुना रोमांचक है। एक फिल्मी पटकथा की तरह ‘ऑपरेशन गंगा’ में देशभक्ति, बहादुरी, पराक्रम, कौशल और रणनीति सबकुछ है। यह अभियान कितना खतरों से भरा था, इसकी पूरी कहानी पहली बार ‘हिन्दुस्तान’ आपके सामने लाया है।
एयर इंडिया और वायुसेना के विमानों ने 87 से ज्यादा उड़ानें भरीं, 300 से ज्यादा घंटे लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों से पांच बार सीधी बात की। चार केंद्रीय मंत्री पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया में डेरा जमाए रहे।
अपनों को बचाने के लिए भारतीय अधिकारी बमबारी के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्रों में गए। तब कहीं जाकर वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई जा सकी। पूरे ऑपरेशन के जानकार सूत्रों ने बताया,सुमी में भारतीय छात्र जब सड़क मार्ग से सीमा की ओर जा रहे थे, तब दूसरी ओर रूसी सैनिकों का काफिला बिल्कुल करीब से निकल रहा था। कभी भी काफिले पर गोली चल सकती थी। लेकिन, मोदी ने रूस-यूक्रेन से सीधी बात कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। यह पहली बार था जब युद्धग्रस्त देश में शहरों के अंदर जाकर अभियान चलाया गया।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

जंतर-मंतर-2 : लोकतंत्र की बेचैनी और युवाओं की नई करवट

जंतर-मंतर-2 : लोकतंत्र की बेचैनी और युवाओं की नई करवट