कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों से मुलाकात की। ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी ने दावा किया है कि वो वियतनाम गए हैं। कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा, ”विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘विजन IAS’ कोचिंग संस्थान के छात्रों से नई दिल्ली में मुलाकात की।
उन्होंने कहा, ”छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में आई भारी गिरावट को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं .उन्होंने यह भी बताया कि फीस रिफंड की उनकी मांगों पर प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
एसआईआर पर हमलावर हैं राहुल गांधी
एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर राहुल गांधी लगातार सड़कों पर दिखे हैं। उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में कई मार्च में भाग लिए। 18 अक्टूबर को वो गोवा में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान भी उन्होंने एसआईआर को लेकर बीजेपी को घेरा।
इस बीच बीजेपी ने 19 अक्टूबर को वीडियो शेयर किया और राहुल गांधी के विमान में होने का दावा करते हुए कहा, ”झूठ फैलाते-फैलाते थक गया… कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं… किसी को क्या ही पता चलेगा! ।
राहुल गांधी पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान पर बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”राहुल गांधी वियतनाम में किससे मिलने वाले हैं? देश की सीमाओं के बाहर ऐसी कौन-सी प्लानिंग हो रही है? उनके भारत लौटने के बाद ऐसा क्या बदल जाएगा?आखिर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं? देश की जनता इन सवालों के जवाब जानना चाहती है. नया भारत जागरूक है, सजग है और देशहित के प्रति प्रतिबद्ध है।
बीजेपी के नेता रवनीत बिट्टू ने दावा किया कि राहुल गांधी अपने कुछ जैन दोस्तों के साथ विदेश में मौज-मस्ती कर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी विदेश छुट्टी पर गए है, वो किस से मिलने गए हैं।
कांग्रेस का पलटवार
वहीं टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि राहुल गांधी चार दिनों के लिए वियतनाम गए हैं. वो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें बीजेपी को क्या चिंता है।







