अमेठी सीट सुधारेगी गांधी परिवार के संबंध

चरण सिंह 

लंबे समय से गांधी परिवार में चल रहा विवाद अब अमेठी सीट से सुलझ सकता है। उसकी बड़ी वजह यह है कि न केवल राजीव गांधी के परिवार को संजय गांधी के परिवार की जरूरत आज की तारीख में है।
वरुण गांधी के अपनी ही सरकार की आलोचना करने की वजह से उनका पीलीभीत से टिकट कटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी के बीजेपी के कब्जाने के बाद कांग्रेस को वह सीट भी हासिल करनी है। राहुल गांधी आज की तारीख में कांग्रेस का चेहरा है और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी उन्हें अमेठी से चुनाव हरा चुकी हैं। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। इधर यदि वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट न मिला तो उनके लिए अपने पिता संजय गांधी की सीट रही अमेठी सबसे उपयुक्त सीट रहेगी। राहुल गांधी अमेठी सीट पर एक तीर से दो निशाने साधने चाहते हैं। एक से वह वरुण गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ाकर स्मृति ईरानी को हराना चाहते हैं तो दूसरा वह वरुण गांधी पर एहसान जताकर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं।
यदि वरुण गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो मेनका गांधी और सोनिया गांधी भी करीब आ जाएंगी। कांग्रेस को मजबूती अलग से मिलेगी।
दरअसल रायबरेली और अमेठी दोनों सीटें गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। और दोनों ही सीटें खतरे में हैं। रायबरेली से तो प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की बात सामने आ रही हैं। पर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। वह बस वायनाड से चुनाव लड़कर सेफ जोन में रहना चाहते हैं। ऐसे में अमेठी से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने के आसार बन गए हैं। अब देखना यह होगा कि आखिर वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट मिलता है या नहीं। वैसे पीलीभीत से बीजेपी ने अभी तक कोई प्रत्याशी चुनावी समर में नहीं उतारा है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी…

    Continue reading
    पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    • By TN15
    • June 11, 2026
    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    • By TN15
    • June 11, 2026
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    • By TN15
    • June 11, 2026
    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी