ईरान के विदेश मंत्री का चौंकाने वाला बयान
दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को लेकर कुछ और ही बात कही है विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ फिर से बातचीत शुरू नहीं की गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। अराघची ने कहा कि बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि तेहरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जाती है या नहीं।
उन्होंने कहा, “हमारे निर्णय पूरी तरह से ईरान के हितों पर आधारित होंगे। अगर हमारे हितों के लिए वार्ता की वापसी की आवश्यकता है, तो हम इस पर विचार करेंगे. लेकिन इस स्तर पर, कोई समझौता या वादा नहीं किया गया है और कोई बातचीत नहीं हुई है।







