अमेरिका ने 6 गुना बढ़ाया टैरिफ, हमसे बराबरी पर आकर बात करें : राहुल गांधी 

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में भारतीय डेटा का फायदा उठाने की बात कही। कांग्रेस सांसद ने ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत पर पहले तीन फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगता था, जो अब बढ़कर 18 फीसदी पहुंच चुका है, यानी इसमें 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

भारत और अमेरिका के बीच फरवरी की शुरुआत में ही व्यापारिक समझौता हुआ था। इस डील के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क को 25 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, भारत के रूसी तेल की खरीद को लेकर लगाए गए 25 फीसदी के अतिरिक्त शुल्क को भी हटा दिया गया है।

 

इंडिया गठबंधन कर सकता था बेहतर ट्रेड डील – राहुल गांधी

 

राहुल ने कहा, ट्रेड डील पर इंडिया गठबंधन ट्रंप के साथ बातचीत को बेहतर ढंग से कर सकता था. अलायंस की ओर से यह पक्ष रखा जाता कि इस समीकरण में सबसे ज्यादा अहम भारतीय डेटा है. उन्होंने कहा, “अगर हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहे होते, तो हम कहते कि भारतीय डेटा सबसे महत्वपूर्ण एसेट है जो डॉलर को प्रोटेक्ट कर सकती है।

 

हम बात करते तो रखते तीन शर्तें : राहुल गांधी

 

उन्होंने कहा कि अगर इंडिया अलायंस अमेरिका के साथ बातचीत करता तो तीन शर्तों को रखता.  राहुल ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, अगर आप इस डेटा तक पहुंच चाहते हैं, तो कृपया समझें कि आप हमसे बराबरी के स्तर पर बात करेंगे। आप हमसे इस तरह बात नहीं करेंगे जैसे हम आपके अधीनस्थ हों. दूसरा आप यह समझें कि हमारी हमारी एनर्जी हमारी ऊर्जा सुरक्षा है, हम इसकी रक्षा करेंगे। तीसरी यह कि आपको अपने किसानों की रक्षा करनी है, लेकिन हम भी अपने किसानों की रक्षा करेंगे।
राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा, सरकार ने देश के गरीब किसानों को कुचलने के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय कपड़ा इंडस्ट्री भी ‘खत्म’ हो चुकी है.  उन्होंने कहा, अगर अमेरिका को महाशक्ति बने रहना है और डॉलर को प्रोटेक्ट करना है तो भारतीय डेटा की अहमियत को समझना होगा।

  • Related Posts

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

    Continue reading
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?