पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अम्बेडकर चौक से आशा नगर-संत जेवियर प्लस टू स्कूल रोड को मोटरेबल बनाए जाने के संपन्न कार्य का दल बल सहित निरीक्षण किया।
इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि केआर प्लस टू स्कूल से आंबेडकर चौक होते आशा नगर-संत जेवियर रोड के करीब दो किलोमीटर रोड के वर्षों से खस्ता हाल होने से हजारों विद्यार्थी और आम राहगीरों को आवागमन में रोज की परेशानी को लेकर नगर निगम बोर्ड ने इस योजना को स्वीकृति दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हालांकि महीनों पूर्व इनके साथ कई अन्य सड़कों के नव निर्माण की योजनाओं को जिला के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत इसके अतिरिक्त अनेक बदहाल सड़कों के नव निर्माण की योजना को स्वीकृति दी है। बावजूद इसके इसकी निविदा प्रक्रिया में तकनीकी कारणों से हो रहे बिलंब और आवागमन में हजारों विद्यार्थी तथा आम राहगीरों को हो रही रोज की परेशानी से सबको निजात के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा करीब दो किलोमीटर लंबे इस जर्जर सड़क को मोटरेबल बनाने की योजना पूरी की गई है।
मोटरेबल बने रोड का निरीक्षण के बाद महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि ऐसी अन्य बदहाल सड़कों को सुगम बनाने पर नगर निगम बोर्ड की अगली बैठकों में विचार किया जाएगा।








