Site icon Thenews15.in

नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

राकेश जाखेटिया

 

नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक दिनांक 19-20 सितंबर 2026 को बोधगया स्थित होटल डेल्टा इंटरनेशनल में आयोजित की गई। बैठक में देश भर से आए तमाम पत्रकार साथी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय केशव प्रसाद मौर्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और उन्होंने पत्रकारों एवं गैर-पत्रकार साथियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे।

 

बैठक के दौरान नेशनल कन्फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. इंदु कांत दीक्षित जी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस चुनाव प्रक्रिया के तहत स्टेट लेवल पर 6 सचिव और 2 उपाध्यक्ष पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। दिल्ली स्टेट के सचिव की जिम्मेदारी टाइम्स ऑफ इंडिया के कर्मठ साथी श्री जयपाल सिंह जी को सौंपी गई। इस अवसर पर दिल्ली स्टेट से श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे, शिव प्रसाद दुबे, आर.के. शर्मा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साथियों ने करतल ध्वनि से इस निर्णय का समर्थन किया।

Exit mobile version