‘पुष्पा’ के सक्सेज पर अल्लू अर्जुन ने कहा ‘सुकुमार के बिना मैं कुछ भी नहीं था’

हैदराबाद (द न्यूज़ 15)| तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ की सफलता से उत्साहित हैं। उन्होंने रिलीज के बाद के एक कार्यक्रम में भावुक होकर निर्देशक सुकुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘आर्य’ ने उनकी फिल्मोग्राफी में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, “मैं ‘आर्य’ के बिना कुछ भी नहीं हूं। मैं सुकुमार के बिना कोई नहीं हूं,”। वह कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गए थे।

उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि एक फिल्म अभिनेता के रूप में उनका करियर कैसे शुरू हुआ, अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली कार खरीदने को याद किया।

उन्होंने कहा कि ‘आर्य’ के बाद, मैंने अपनी पहली कार खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए थी। मैं ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और उन लोगों के बारे में सोचने लगा, जिन्होंने मेरे सपने को हासिल करने में मेरा साथ दिया।”

अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे दिमाग में जो पहला व्यक्ति आया वह सुकुमार है। सुक्कू ! मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं हूं। मैं ‘आर्य’ के बिना कोई नहीं हूं। मैं भावुक नहीं होना चाहता था। लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सका।

अल्लू अर्जुन की स्पीच के दौरान डायरेक्टर सुकुमार भी इमोशनल होते नजर आए। सुकुमार भावुक हो गए।

अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने तीन हिट फिल्मों – ‘आर्य’, ‘आर्य 2’ और ‘पुष्पा’ के लिए एक साथ काम किया है।

‘पुष्पा : द राइज’ कुछ समय पहले रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

Related Posts

52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
  • TN15TN15
  • February 16, 2026

नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?