शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की रहेगी भागीदारी : प्रवीण लाठर

समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं सहित कांग्रेसी एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को दिया गया निमंत्रण

करनाल, (विसु)। शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा ” में सभी समाज,वर्ग, सम्प्रदाय की भागीदारी हेतु तथा राजनैतिक
दलों,सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से मिलकर सभी को आमंत्रित करने हेतु आज कांग्रेसी वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक सुमिता सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज वधवा को आमंत्रित किया।
इस यात्रा में करनाल के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मा. श्री मनोहर लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिला में होने वाली इस यात्रा की शुरुआत 16 मई को वार्ड स्तर पर की जाएगी और यह यात्रा गैर राजनीतिक होगी और सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी सामाजिक,धार्मिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के लोग लोगों की इसमें भागीदारी होगी।
उन्होंने बताया की करनाल की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं अपने अपने इलाके से शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकालकर करनाल के रामलीला ग्राउंड में शाम 5 बजे एकत्रित होंगी जहां पर तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा सेना,वायु सेना और नौसेना के अद्वितीस पराक्रम के सम्मान में आयोजित की जा रही है और इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा देशवासियों को सेना के अदृश्य बलिदान और परिश्रम के बारे में बताएगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं करनाल जिला के सभी विधायकों के अतिरिक्त अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सभी धार्मिक,राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!