ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ की हुई स्थापना

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। स्थानीय राज देवरी स्थित किला मोहल्ला में 15 अगस्त 2025 को ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ की स्थापना की गई। जिसमें कई पत्रकारों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनीसमस्याओं को रखा। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा जाएगा। इसमें कोई भी पत्रकार आकर अपनी समस्याओं को रख सकता है और इससे जुड़ सकता है। हम लोग पत्रकारों को उनका हक दिलवाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा पत्रकार जुड़े और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जबकि सचिव संजय कुमार राव ने कहा कि हमें एकजुट होकर पत्रकारों के हित में काम करना होगा। हमारा इस संघ को बनाने का उद्देश्य पत्रकारों के हित में काम करना होना होगा क्योंकि आज -कल कई समस्याओं को लेकर पत्रकार ग्रसित है। जिसे दूर करना इस संघ का काम होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा पत्रकार सदस्य बने और भविष्य के लिए एक मजबूत लोकतंत्र बनाएं। इस दौरान कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने कहा इस संगठन में पूरे भारत से पत्रकार जुड़ सकते हैं और इस संगठन से जुड़े पत्रकारों के समस्या को संगठन समाधान के लिए कार्य करेगी। मौके पर मनीष पोद्दार, अरुण कुमार, मो असलम, सुमित वर्णवाल, अमित शुक्ला सहित कई अन्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग