स्वच्छता-व्रत को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं सभी नगरवासी : गरिमा

नगर के लाल बाजार, तीन लालटेन, हजारीमल धर्मशाला रोड, गुरुद्वारा रोड, नोनिया टोली में चला ‘स्वच्छता ही सेवा’ का अभियान, महापौर ने सार्वजनिक सड़क या खाली भूखंड पर कचरा रखने या फेकने को बताया दंडनीय अपराध,

जितेंद्र ने कुमार, बिट्टू
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को महापौर ने अपने नगर पार्षद पति और अन्य के साथ स्वयं झाड़ू लगाया। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 17 अंतर्गत लाल बाजार, तीन लालटेन, हजारीमल धर्मशाला रोड, गुरुद्वारा रोड, नोनिया टोली में व्यापक साफ सफाई की गई। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सड़क पर कचरा रखना या फेकना दंडनीय अपराध है। इसलिए अपने आसपास महापौर के अलावें स्थानीय नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर आदित्य मधुकर, पार्षद इंद्रजीत यादव आदि की झाड़ू लगाकर साफ सफाई में अपनी सहभागिता दिखाई।

इस मौके पर सबको प्रेरित करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा” का यह अभियान एक सम्पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए व्यापक पहल है। जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के प्रति हम सबको जीवनभर की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मैं अपने नगर निगम वासियों से अपील करती हूं कि अपने घर या प्रतिष्ठान के निकलने वाला सुखा और गीला कचरा डस्टविन में अलग अलग डालें। महापौर ने लोगों से कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, आसपास साफ सफाई रखें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर पार्षद मनोज कुमार, ओबैद अहमद, अधिकारी अशफाक अहमद, अधिकारी अर्पित राय, सफाई निरीक्षक जुलम साह, घारी प्रभारी तबरेज आलम, वार्ड जमादार इंदल कुमार, समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी एवं वार्ड नंबर 17 के स्थानीय नागरिको ने स्वच्छता की इस अभियान में भागीदारी दी।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द