झांसी में अखिलेश यादव की ‘विजय रथ’ यात्रा, करेंगे जनसभा को संबोधित

झांसी 3 दिसंबर (आईएएनएस) उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों मिशन बुंदेलखंड पर है और ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को अखिलेश के मिशन बुंदेलखंड का तीसरा दिन है। तीसरे चरण में झांसी में अपनी विजय रथ यात्रा निकालेंगे और कई इलाकों में जनसंपर्क और रैली करेंगे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे विजय रथ की शुरुआत होगी। वहीं झांसी के लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, कुंज वाटिका विवाह घर, मण्डी तिराहा, विश्वविद्यालय गेट, मेडीकल कालेज गेट, मेडीकल वाईपास तिराहा होते उनकी विजय यात्रा निकलेगी । इन जगहों पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जायेगा।

इसके बाद वह बड़ागांव स्थित महंत लक्ष्मण दास कन्या इण्टर कॉलेज में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगें। वहीं चिरगांव में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण महाविद्यालय व मोंठ में टीका राम महाविद्यालय में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

हालांकि इससे पहले वह ललितपुर में बीजेपी सरकार पर बरसे। उनके निशाने पर भाजपा के साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान किसानों का मुद्दा उठाया। वहीं कहा कि परिवार के हर सदस्य का दर्द एक परिवार का आदमी ही समझ सकता है।

दरअसल बुंदेलखंड में हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट मिलाकर एक मंडल है। झांसी, ललितपुर, जालौन मिलाकर दूसरा मंडल है। वहीं यहां कुल सात जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं। अखिलेश यादव के लिए बुंदेलखंड एक बड़ी चुनौती बना हुआ है क्योंकि इस क्षेत्र में भाजपा ज्यादा मजबूत है।

इन सभी 19 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और बुंदेलखंड सियासी तौर पर इस बार सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस का इस इलाके में पूरी तरह से सफाया कर दिया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही थी। ऐसे में सपा को इस बार बुंदेलखंड के इलाके से बहुत ज्यादा उम्मीदें बनी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अपने साथ छोटे-छोटे दलों का बड़ा गठबंधन बनाने में जुटी है।

Related Posts

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम ने आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, दो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 6 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 9 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस