अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, बोले, ‘चाचा को साथ लिया तो पड़ने लगे छापे’

मैनपुरी| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेताओं के यहां आयकर के छापों पर कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को साथ लिया तो जांचें होने लगीं। कहा कि चुनाव में हार देखते ही दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा।

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ये उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है। नाम और रंग बदलने वाली सरकार है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा की जनविश्वास यात्रा के रथ पर कमेंट करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके रथ को ध्यान से आप देखेंगे तो वो बिल्कुल लखनऊ में गोमती नदी के चाऊमीन के ठेले जैसा है। ये जनता का रथ नहीं है। इन लोगों ने चाऊमीन के ठेले का रंग बदल कर रथ बना लिया है। रथ चालाना था तो तैयारी करके आते। दूसरों के रथ को जनसमर्थन मिल गया तो उसकी नकल कर ली, इन्हें तो नकल करना भी नहीं आता। जनता जानती है आप धोखा दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज हैं। जो सड़कें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है। सपा की रैली जनता की रैली है। जनता से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। ये ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

लखीमपुर कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल किया कि सरकार बताए लखीमपुर में बुलडोजर कब चलेगा। सबसे अधिक माफिया भाजपा में हैं। पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए। सपा मुखिया ने कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सब को आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने तो सड़क के उद्घाटन करने का सिस्टम ही बदल दिया। अब नारियल नहीं फोड़ा जाएगा, क्योंकि उससे सड़क ही टूट जाती है, अब टमाटर तोड़कर सड़क का उद्घाटन करेगी ये भाजपा सरकार। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद था, कोई कमा नहीं पा रहा था, लेकिन सरकार के चहेतों को मुनाफा हो रहा था। बीमारी फैली हुई थी। सबकुछ बंद कर दिया गया। सिर्फ खेत पर किसान काम कर रहे थे। किसानों ने काम नहीं किया होता तो देश की अर्थव्यवस्था नहीं बच पाती। अखिलेश यादव ने आह्वान किया कि सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों और गांव में रहने वालों की मदद की जाएगी।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?