अखिलेश यादव का पलटवार, ‘यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार’

लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने योगी को यूपी के लिए उपयोगी बताया है।

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपयोगी बताए जाने पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोजगार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं। यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है। यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’ है तो ‘मुख्य-योगी’ कौन हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘यूपी प्लस योगी’ उपयोगी। यूपी के लिए योगी उपयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उप्र में अनुपयोगी होने की क्रोनोलॉजी। उप्र हुआ नम्बर वन जैसा। किसानों की आत्महत्या और हत्या में । खाद की बोरी की चोरी में। चंदा चोरी में। पेपर लीक कराके बेरोजगारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में माफिया संरक्षण में समाज को बांटने में।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?