अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे’

लखनऊ, समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भाजपा का यहीं से दरवाजा बंद होगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के संविधान बचाओ महा आंदोलन मंच की ओर से लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे।

अखिलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार के गठन के लिए भाजपा का दरवाजा उत्तर प्रदेश से खुला था। उन्होंने कहा कि इस बार तो उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भाजपा का यहीं से दरवाजा बंद होगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह तो भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करने वाला चुनाव है।

संविधान दिवस समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है। हम लोग भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जितने भी एयरपोर्ट हैं सभी घाटे में हैं। सभी एयरलाइंस भी घाटे में चल रहीं हैं। भाजपा सब बेचने पर लगी है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी आपका हक और सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि टीवी पर किसान कानून वापस लेने वाले लोगों ने गाड़ी से कुचलकर किसानों की जान ली। विपक्ष के दबाव से तीनों काले कृषि कानून वापस हुए हैं। टीवी पर संबोधन से कानून वापस हुए हैं। समाजवादी लोग किसानों की मदद कर रहे हैं। समाजवादी लोग ही किसान को सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों का सम्मान राशि देंगे।

Related Posts

आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

बच्चों की मौत पर मध्य प्रदेश और केंद्र…

Continue reading
सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

जहरीली शराब ने बुझाए घरों के चिराग, जिम्मेदारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक