अखिलेश यादव हारे नहीं, हराया गया है; ममता बनर्जी ने उठाया EVM पर सवाल

द न्यूज 15

नई दिल्ली। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है और यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा ने सत्ता रिपीट की है। मतगणना से पहले जहां अखिलेश ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे तो अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के पीछे विशाल जनादेश नहीं मशीनरी जनादेश रही। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि “केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से” चुनाव जीतना भाजपा को 2024 की जीत तक नहीं पहुंचाएगा।

इंडिया टुडे से बातचीत में पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक लोकप्रिय जनादेश नहीं है, यह एक मशीनरी जनादेश है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से कुछ राज्यों को जीत लिया है, वे यह सोचकर खुशी से झूम रहे होंगे कि वे 2024 भी जीतेंगे! लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है।
दरअसल, बीते रोज पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ ज्ञानी लोग अब ये भी भविष्यवाणी करने लगे हैं कि 2024 में भी भाजपा का यही प्रदर्शन रहने वाला है। इस पर अगले दिन शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कहा कि कौन भविष्यवाणी कर सकता है कि दो साल बाद क्या होगा? नियति ही नियति है। नियति और मंज़िल में अंतर है!
ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव को जबरन हराया गया था। उसे इसे चुनौती देनी चाहिए। ईवीएम की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था, वाराणसी में एक रैली में भाग लिया था और सपा की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
कांग्रेस के बारे में क्या कहा जानिए : मुख्यमंत्री ममता ने कांग्रेस की चुनावी हार के बारे में बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कह रही हूं। टीएमसी के मुखपत्र “जागो बांग्ला” में संपादकीय ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना जारी रखी, जिसमें लिखा था: कांग्रेस एक विफलता है … यूपीए खत्म हो गई है …यहां तक कहा गया कि कांग्रेस ने “खुद को फ्रीजर में बंद कर दिया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

  • By TN15
  • May 17, 2025
5000 करोड़ के फ्रॉड का आरोप  

पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

  • By TN15
  • May 17, 2025
पुलिस की बहादुरी पर नोएडा व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया सम्मान *

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • May 17, 2025
भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सौंपा ज्ञापन

मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

  • By TN15
  • May 17, 2025
मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

  • By TN15
  • May 17, 2025
सिंदूर की विजय” – मातृभूमि को समर्पित एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न

वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!

  • By TN15
  • May 17, 2025
वाह। टिम कुक हैं सच्चे लीडर!