आईएनडीआईए गठबंधन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

ऋषि तिवारी

गाजियाबाद में आईएनडीआईए (INDIA) गठबंधन की संयुक्त बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा है भाजपा की हर बात झूठी निकली। उनके वादे झूठे निकले। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं।

 

चुनावी बांड ने बजाया भाजपा का बैंड : अखिलेश यादव

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में कहा है कि मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और मुझे खुशी है आज हम मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं। डबल इंजन का दावा करने वालों की होर्डिंग देखिए। अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू को बताया स्क्रिप्टेड

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है, बेरोजगारी और महंगाई दो सबसे बड़े मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा ध्यान भटकाने में लगी है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया, जो स्क्रिप्टेड था। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की। वह कहते हैं कि चुनावी बांड की व्यवस्था पारदर्शिता के लिए, राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए। यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, थामेंगे उम्मीदों का दामन

    • मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात • ‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी • बिहार में…

    पंचायत स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस एवं लेनिन जयंती

    मुजफ्फरपुर/बन्दरा। भाकपा-माले द्वारा बंदरा प्रखंड के सिमरा और नूनफरा पंचायतों में पार्टी का 56वां स्थापना दिवस और कामरेड लेनिन की 155वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने संभाला, करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 10 views
    एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने संभाला, करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

    सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद विनय नरवाल के घर पहुँच दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर दु:ख साझा किया

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 6 views
    सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद विनय नरवाल के घर पहुँच दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर दु:ख साझा किया

    संस्कृत हमारी पहचान है – प्रो. नचिकेता सिंह

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 7 views
    संस्कृत हमारी पहचान है – प्रो. नचिकेता सिंह

    सांसद ने दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 7 views
    सांसद ने दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्यौता

    भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 9 views
    भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • April 24, 2025
    • 10 views
    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित