अखिलेश यादव 19000 वोटों से आगे, करहल में एक तरफा होता मुकबला

द न्यूज 15

लखनऊ।  यूपी हॉट सीट करहल पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहें हैं। दरअसल करहल पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधान सभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। वहीं बसपा ने कुलदीप नारायण को प्रत्याशी बनाया है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह तो मतगणना के बाद पता चलेगा पर मतदाताओं की नजरें करहल विधान सभा सीट पर टिकी हुई हैं। मैनपुरी जनपद की सबसे बड़ी विधानसभा करहल का चुनाव परिणाम क्या रहेगा, यह जानने के लिए हर वर्ग के लोग मतदान के बाद से ही बेकरार हैं। मैनपुरी में इस बार अखिलेश के मुकाबले भाजपा ने कानून राज्य मंत्री को मैदान में उतारकर लड़ाई को रोचक बना दिया। 20 फरवरी को मतदान के दिन करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे। भोगांव सीट से आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के चुनाव परिणाम पर भी सभी की निगाहें हैं।
करहल चौथा राउंड
अखिलेश यादव (सपा) 20561
एसपी सिंह बघेल (भाजपा) 6684
-करहल में द्वितीय राउंड में सपा के अखिलेश यादव 9373  से आगे
भाजपा     2638
सपा        12011
बसपा      281
नोटा         66
-करहल से अखिलेश यादव दूसरे राउंड में 9000 वोटों से आगे
-करहल में प्रथम राउंड में सपा के अखिलेश यादव 6794  से आगे
भाजपा     504
सपा        7298
बसपा      106
नोटा         30
-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी 7298 वोट
कुलदीप नारायण बहुजन समाज पार्टी 106
प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी 504
-करहल में अखिलेश पहले राउंड की गिनती में करीब 6500 मतों से आगे
-अखिलेश यादव आगे

-करहल सीट पर शुरू हुई मतगणना, गिने जा रहे पोस्टल बैलेट

– सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से प्रत्याशी हैं। समाजवादी गढ़ कहलाने वाले मैनपुरी का करहल विधानसभा क्षेत्र यादव परिवार के लिए काफी सुरक्षित माना जाता रहा है। यहां पिछले दो दशक से सपा के विधायक चुने जाते रहे हैं।

– केंद्रीय मंत्री प्रो बघेल करहल विस सीट से अपने राजनीतिक गुरु मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव को चुनाव मैदान में चुनौती दे रहे हैं। पुलिस इंसपेक्टर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले बघेल का राजनीतिक सफर भी रोचक रहा है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच