अखिलेश का कांग्रेस को नाराज करना मतलब तगड़ा झटका!

चरण सिंह
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर भाजपा से ज्यादा सीटें लाने वाली सपा अब विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को भाव देने को तैयार नहीं। बाकायदा सपा ने ९ सीटों में से ६ सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये हैं। कांग्रेस को सपा गाजियाबाद और खैर सीट ही देना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस ने पांच सीटों पर दावा ठोक अखिलेश यादव टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस ने यह भी कह दिया कि यदि ५ सीटें उसे नहीं मिली तो कांग्रेस उप चुनाव नहीं लड़ेगी। दरअसल कांग्रेस और सपा दोनों ओर से अड़ियल रवैया होने का बड़ा कारण लोकसभा चुनाव में सपा को भाजपा ३६ से ज्यादा ३७ सीटें तो कांग्रेस को पांच सीटें मिलना है। कांग्रेस के दिमाग में एक बात और बैठ गई है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों का वोट सपा को राहुल गांधी की वजह से मिला है। हालांकि हरियाणा चुनाव हारने के बाद सपा कांग्रेस पर हावी और कांग्रेस बैकफुट पर दिखाई दे रही है।
दरअसल कांग्रेस को यह बात अखर रही है कि बिना सीटों के बंटवारे के लिए सपा ने मझवा, फूलपुर, करहल, कटेहरी, सीसामऊ और मीरापुर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं। ऐसे में कांग्रेस का बिलबिलाना स्वाभाविक है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या सपा कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना चाहती है ? क्या कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। राजनीतिक के लहजे से सपा कभी नहीं चाहेगी कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव न लड़े। यदि ऐसा हुआ तो मुसलमान वोटबैंक सपा से बिदक सकता है। और यदि कांग्रेस ने अपने दम पर उत्तर प्रदेश में उप चुनाव लड़ लिया तो सपा का पूरा खेल ही बिगड़ जाएगा। ऐसे में अखिलेश यादव नहीं चाहेंगे कि कांग्रेस उससे नाराज हो।
दरअसल यह बात अखिलेश यादव भी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के मुसलमान का रुख कांग्रेस की ओर है। देश का मुसलमान राहुल गांधी को अपना नेता मानने लगा है। ऐसे में अखिलेश यादव ऐसी भूल नहीं करेंगे। २०२७ के विधानसभा चुनाव से पहले वह नहीं चाहेंगे कि उनकी ओर से कांग्रेस के खिलाफ कोई संदेश जाए। अखिलेश यादव भी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में उन्हें जो ३७ सीटें मिली हैं उनमें कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। हरियाणा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस भी लचीला रुख अपनाएगी। ऐसे में गाजियाबाद, खैर औेर कुंदरकी सीटों पर कांग्रेस उप चुनाव लड़ सकती है। हो सकता है कि विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की बात भी अभी ही हो जाए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बारे में सपा और सोच ले।
इसमें दो राय नहीं कि सपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी भाजपा को खुलकर खेलने का मौका नहीं देंगी। ऐसे में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के स्तर पर सीटों का बंटवारा होने की पूरी उम्मीद है। वैसे तो संजय निषाद भी अपने सिंबल पर दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर आमादा है। ऐसे में देखना यह होगा कि आखिरकार कौन सा गठबंधन टूटता है।

  • Related Posts

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले भरत…

    Continue reading
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का समर्थन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    • By TN15
    • June 25, 2026
    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट!