सीतापुर प्रकरण से बढ़ा आकाश आनंद का कद?

चरण सिंह 

भले ही बसपा के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद के खिलाफ विवादित भाषण के चलते गैर जमानती धाराओं के तहत सीतापुर में एफ आई आर दर्ज करा दी गई हो, भले ही पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार से उन्हें हटा लिया हो। भले ही आकाश आनंद को दक्षिण में चुनाव प्रचार के लिए भेजने की बात बसपा नेता कर रहे हों। पर यह समझ लेना चाहिए कि आकाश आनंद इन लोकसभा चुनाव में पूरी चमक चुके हैं।
सीतापुर में आकाश आनंद ने जो भाषण बीजेपी पर हमला बोलते हुए दिया है, वह जमकर वायरल हो रहा है। आकाश आनंद के समर्थक उनके इस भाषण की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें सही ठहरा रहे हैं। बीजेपी विरोधी लोग आकाश आनंद के इस भाषण की तारीफ करते देखे जा रहे हैं।
बसपा समर्थक कह रहे हैं कि जब केजरीवाल को नक्सली बोला गया, जब बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने तत्कालीन बसपा सांसद दानिश अली को लोकसभा में आतंकवादी बोला तब उन पर एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं दर्ज की गई ?
दरअसल आकाश आनंद जिस तरह से भाषण दे रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने तथ्यों के आधार पर बीजेपी को ललकारा है, उससे उनका कद राजनीति में बढ़ा है। निश्चित रूप से आकाश आनंद वंशवाद की देन है पर उनके भाषण में धार है।
हां उनको अपनी भाषा पर कमांड रखना होगा।
बीजेपी ही नहीं कांग्रेस, सपा भी आकाश आनंद के बढ़ते कद को पचा नहीं पा रहे हैं। बसपा मुखिया ने ऐसे ही दिल्ली में सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। यह कहीं न कहीं आकाश आनंद की सुरक्षा कवच का हिस्सा है।

29 अप्रैल को आकाश आनंद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की और उसके बाद दिल्ली में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। जगजाहिर है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मिलकर चुनाव लड़ने से बीजेपी के लिए सातों सीटें जीतना न केवल मुश्किल है बल्कि ना मुमकिन है ऐसे बीएसपी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के वोट ही तो कटेगी।
जहां तक आकाश आनंद के सीतापुर प्रकरण की बात है तो प्रकरण का आकाश आनंद को फायदा होगा न कि नुकसान। मायावती बीजेपी से सब कुछ मैनेज कर लेगी।

  • Related Posts

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    एस आर दारापुरी   14 अक्टूबर 1956 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

    अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

    • By TN15
    • October 17, 2026
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि