समस्तीपुर में आइसा-आरवाईए की बैठक

 ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’ की घोषणा

समस्तीपुर। छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन आरवाईए की संयुक्त जिला कमिटी की बैठक मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार और आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की, जबकि संचालन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार और आइसा-आरवाईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में नेताओं ने बिहार में शिक्षा, परीक्षा और बहाली प्रक्रिया पर माफिया तंत्र के नियंत्रण का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की। इसके तहत “बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा” का आयोजन किया जाएगा, जो 11-13 फरवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
बैठक में आरवाईए जिला कमिटी सदस्य मुकेश कुमार गुप्ता, तनंजय प्रकाश, कुंदन कुमार, मुकेश यादव, आइसा नेता दीपक यदुवंशी, राजू झा, जितेंद्र साहनी, नीतीश राणा, विशाल कुमार, मो. फैयाज, गौतम कुमार सैनी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!