जल्द शुरु होगी एयर टैक्सी सर्विस, अब सात मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से गुरुग्राम!

आपने सड़क पर चलती हुई टैक्सी तो देखी होगी। जल्द ही आप भारत में हवा में उड़ती हुई टैक्सियां देख सकेंगे। बता दें कि भारत में 2026 तक पहली फुल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Full-Electric Air Taxi) लॉन्च होने वाली है। निजी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और अमेरिका की आर्चर एविएशन जल्द ही भारत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करने वाली हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज 2026 तक भारत में फ्लाइंग इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस शुरु करेगी।

देश के कई मेट्रो शहरों में सड़कों पर भारी ट्रैफिक के कारण घंटों जाम में इंतजार करना पड़ता है। सरकारें इस समस्या को कम करने के लिए फ्लाई ओवर, अंडरपास और मेट्रो सेवाएं ला रही हैं। हालाँकि, इसके बावजूद, दिल्ली और बैंगलोर जैसे शहरों में यातायात की समस्या बनी हुई है। इसी क्रम में कंपनी का कहना है कि फ्लाइंग एयर टैक्सी के जरिए भीड़-भाड़ वाले शहरों में बेहद तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस Air Taxi के आने से दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस और गुरुग्राम के बीच का सफर केवल 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली से दिल्ली से गुरुग्राम तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में 1 घंटा 41 मिनट का समय लगता है। बता दें कि इंटरग्लोब ने भारत में फ्लाइंग टैक्सी सेवाएं शुरू करने के लिए आर्चर एविएशन के साथ साझेदारी की है। आर्चर एविएशन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (EVTOAL) एविएशन की लीडिंग कंपनी है।

200 एयरक्रॉफ्ट के साथ होगी शुरुआत: मेट्रो सिटीज में एयर टैक्सी सेवा देने के साथ ही दोनों कंपनियां इन इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल कारगो, लॉजिस्टिक्स, मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं में भी करेगी। आर्चर एविशन 200 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग एयरक्रॉफ्ट भारत में पेश करने वाली है। बता दें कि यह पूरी तरह से बिजली पर चलता है इसलिए इसका आवाज़ काफी कम है। पहले चरण में ये फ्लाइंग टैक्सियां ​​राजधानी दिल्ली में लॉन्च की जाएंगी। इसके बाद इंटरग्लोब की फ्लाइंग टैक्सी सेवाएं मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी शुरु होने की संभावना है।

फास्ट चार्जिंग फीचर: माना जा रहा है कि 2026 तक फ्लाइंग टैक्सियाँ भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए शुरु हो सकती है। कंपनी ने कहा कि इनमें से प्रत्येक टैक्सी में छह बैटरी पैक होंगे। कंपनी का कहना है कि ये एयर टैक्सियां ​​पांच सीटों वाली होंगी। इसे फुल चार्ज करने में 30-40 मिनट का समय लगता है। सिंगल चार्ज में इसकी रेंज लगभग 150 किमी है। इसे मिनिमम चार्ज टाइम के साथ तेजी से बैक-टू-बैक उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इतना होगा किराया: आर्चर एविएशन के संस्थापक और सीईओ एडम गोल्डस्टीन ने बताया कि कनॉट प्लेस और गुरुग्राम के बीच 7 मिनट की यात्रा का किराया 2000-3000 रुपये के बीच हो सकता है। इसके अलावा फ्लाइंग टैक्सी में आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

 

  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस