नई दिल्ली। दिल्ली से पुणे जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2470) शुक्रवार को बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया, लेकिन बर्ड हिट की वजह से वापसी की उड़ान (पुणे-दिल्ली) रद्द कर दी गई।
एयरलाइन ने बताया कि विमान को ग्राउंडेड कर इंजीनियरिंग टीम द्वारा व्यापक जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे आवास और दूसरी उड़ानों की सुविधा, की जा रही है। रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग का विकल्प भी दिया गया है।








