कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने किया सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ का विमोचन

द न्यूज 15 

सिवानी मंडी। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गाँव बड़वा में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित युवा कवि सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ का विमोचन किया। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी बलवान सिंह ने सत्यवान सौरभ के कृतित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उनके साहित्यिक प्रयासों की सराहना की। सौरभ की सराहना करते हुए कहा कि उनका दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ मील का पत्थर है। ‘तितली है खामोश’ के सभी दोहे पढ़ने के काबिल हैं। खासकर युवा पीढ़ी को यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।
नव प्रकाशित दोहा संग्रह ‘तितली है ख़ामोश’ में विभिन्न विषयों पर 750 दोहे हैं। सभी दोहे प्रभावित करने वाले हैं। इस मौके पर ‘सौरभ’ ने बताया कि उन्हें यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा कैसे मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही उन्हें विरासत से जुड़ी विभिन्न चीजों का अध्यन करने का शौक था। बदलते दौर में जो देखा, अनुभव किया उसे पुस्तक का रूप दिया।
भाजपा के सिवानी मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू ने नई पुस्तक के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्व चेयरमैन रमेश वर्मा, अनिल झाझड़िया, मुकेश डालमिया, डॉ नोकरम, परविंदर सिंह तंवर, डॉ रोहताश जांगड़ा, फूलसिंह गैदर, ज्ञानीराम शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, टोनी तंवर, मास्टर राजबीर बेनीवाल, भागीरथ जांगड़ा, घनश्याम गर्ग, संदीप भाटीवाल, रायचंद गैदर, दलीप सिंह, संजय स्वामी, दीपक दीप, संदीप गढ़वा सहित आस-पास के क्षेत्र के हज़ारों लोग उपस्थित थे। रमेश वर्मा ने आमंत्रित मेहमानों का धन्यवाद किया। मंच संचालन मास्टर महेन्दर भाटी ने किया।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?